लेखन की राह, अनुभव दृष्टि और अभिव्यक्ति कार्यक्रम वाराणसी के ताज होटल में संपन्न

 लेखन की राह, अनुभव दृष्टि और अभिव्यक्ति कार्यक्रम वाराणसी के ताज होटल में संपन्न



कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहे राकेश कुमार सिंह डीआईजी सीआरपीएफ 



वाराणसी। साहित्य और अभिव्यक्ति को समर्पित “लेखन की राह, अनुभव दृष्टि और अभिव्यक्ति” विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम वाराणसी के प्रसिद्ध ताज होटल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के चर्चित लेखकों एवं साहित्य प्रेमियों ने भाग लेकर लेखन की विभिन्न विधाओं, अनुभवों और अभिव्यक्ति की कला पर विस्तार से विचार साझा किए।



कार्यक्रम में लेखक यतीन्द्र नाथ चतुर्वेदी, मुकुल कुमार तथा कमलेश कमल ने अपने लेखन अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि लेखन केवल शब्दों का संयोजन नहीं बल्कि समाज की सोच, संवेदनाओं और वास्तविकताओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं को साहित्य और लेखन के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया और बताया कि निरंतर अध्ययन एवं सामाजिक सरोकार लेखन को मजबूत बनाते हैं।

*कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहे राकेश कुमार सिंह, जो लेखक होने के साथ-साथ डीआईजी सीआरपीएफ चंदौली के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा और साहित्य दोनों ही समाज को दिशा देने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि लेखन व्यक्ति की सोच को व्यापक बनाता है और समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।*

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन हर्षित श्याम द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लेखकों और साहित्य प्रेमियों को एक मंच मिलता है, जिससे नए विचारों और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा साहित्य और लेखन के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक और यादगार साबित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ